फलता से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर ने छोड़ा मैदान, चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा की फलता सीट पर होने वाले पुनर्मतदान से पहले एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीएमसी से उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बाहुबली नेता ने मंगलवार को कहा कि वह अब आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें जहांगीर को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फलता विधानसभा सीट पर चुनावी धांधली के आरोप लगने के बाद आयोग ने यहां पर फिर से मतदान का ऐलान किया था। 21 मई को होने वाली वोटिंग से पहले वहां चुनावी अभियान जारी है, लेकिन इस प्रचार अभियान में किसी भी बड़े टीएमसी नेता की उपस्थिति नहीं देखी जा रही है। अभिषेक बनर्जी भी प्रचार के लिए नजर नहीं आए। भाजपा के लिए प्रचार कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस स्थिति को लेकर टीएमसी पर तंज कसते हुए पूछा था कि अभिषेक बनर्जी कहां है।

Related Articles