
बालसमुंद (सेंधवा) परिवहन चेकिंग पॉइंट पर कोर्ट के स्थगन के बावजूद पुराने चेक पोस्ट जैसी व्यवस्था संचालित हो रही हैं। यहां वाहनों को जबरन रोक कर अवैध वसूली की जाती है। प्रदेश के ट्रांसपोटरों ने इस संबंध में सोमवार को सीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की है। इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बग्गा ने बताया कि कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा टेबल लगाकर वाहनों को रोककर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। बग्गा ने इस संबध में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
