विधायक हार्डिया नाराज, पानी के लिए धरने की चेतावनी

जल संकट को लेकर इंदौर-5 विधानसभा के भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी ही पार्टी की परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी का संकट हर साल होता है, लेकिन इतनी समस्या नहीं आई। मेरी विधानसभा के साथ भेदभाव हो रहा है। हमारे क्षेत्र का पानी दूसरे को दिया जा रहा है। अपने वीडियो बयान में हार्डिया ने कहा, निगम ने 38 टंकियां बनाने का काम शुरू किया है, लेकिन मेरे क्षेत्र में एक भी टंकी नहीं है। निगमायुक्त से क्षेत्र में 3-4 टंकियों की मांग की। अनदेखी पर महापौर के चैंबर के सामने धरने की भी चेतावनी दी।

Related Articles