भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक पेपर लीक और भर्ती घोटाले हुए: पटवारी

नीट परीक्षा घोटाला और केन-बेतवा परियोजना में आदिवासियों के शोषण को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी, लेकिन एक बार फिर पेपर लीक और धांधली ने परिश्रमी विद्यार्थियों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है। पिछले 10 साल में 90 बार पेपर लीक हुए हैं। देश में जितनी भी बड़ी परीक्षा धांधलियां हुई हैं, उनमें किसी न किसी रूप में भाजपा से जुड़े लोग, कार्यकर्ता या राजनीतिक संरक्षण सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस बार नीट प्रकरण में पकड़े गए व्यक्ति के परिजनों को पूर्व की परीक्षाओं में चयन मिला था, जिससे पूर्व की परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक पेपर लीक और भर्ती घोटाले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड और मप्र में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुई।

Related Articles