8 महीने बाद भी नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, अभ्यर्थियों का गुस्सा

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 में शामिल गायन, वादन और नृत्य शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा सोमवार को संचालनालय लोक (डीपीआई) में फूट पड़ा। शिक्षण प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग जानबूझकर उनकी भर्ती प्रक्रिया रोककर बैठा है, जबकि अन्य सभी विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के साथ ही चॉइस फिलिंग तक शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका रिजल्ट 29 सितंबर 2025 को जारी हुआ था। दिसंबर 2025 में दस्तावेज सत्यापन भी पूरा हो चुका है, लेकिन छह महीने बाद भी न चयन सूची जारी हुई, न चॉइस फिलिंग और न ही जॉइनिंग प्रक्रिया आगे बढ़ी। इधर नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। प्रदर्शन में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सतना, धार, मंदसौर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। उनका कहना था कि 1144 पदों के लिए हुई परीक्षा में 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चयन परीक्षा नियम पुस्तिका के बिंदु 3.28 के तहत समय पर नियुक्ति नहीं होने पर विभाग और अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

Related Articles