
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उर्विल ने महज 13 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उर्विल सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। उर्विल ने कुल 65 रन बनाए. और इस पारी में 8 छक्के और 2 चौके थे। यानी 56 रन केवल छक्के और चौके से आए।
