
केरलम में चुनाव के नतीजों को आए 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं, जो अलाप्पुझा लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद हैं। अगले दो दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस शीर्ष पद के लिए वेणुगोपाल का समर्थन करने के लिए मनाने में बिताए जाएंगे। कहा जा रहा है कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के आवास पर कांग्रेस नेताओं की आधिकारिक बैठक से पहले, राहुल गांधी ने वेणुगोपाल से अलग से मुलाकात की।
