
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की है। चिकित्सकीय कार्यों से लगातार अनुपस्थित रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पांच चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें गोरखपुर की डॉ. अलकनंदा, कुशीनगर के डॉ. रामजी भारद्वाज, बलरामपुर के डॉ. सौरभ सिंह, अमेठी के डॉ. विकलेश कुमार शर्मा और औरैया की डॉ. मोनिका वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा एक सीएमओ समेत 16 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अंबेडकर नगर के सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा पर निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण में अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप सिद्ध पाए गए हैं।
