
एमपीपीएससी ने परिवहन विभाग में परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की अंतिम चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 25 मई से होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 15 मई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। इंटरव्यू से पहले दस्तावेजों का सत्यापन उम्मीदवारों ने आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए अधिसूचना फरवरी 2025 में जारी की गई थी।
