महू में सीएम ने बांटे प्रमाण-पत्र, 10 हजार स्टार्टअप पंजीकृत

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महू स्थित निजी कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, नए विचारों को साकार करने और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति तेजी से मजबूत हो रही है। अब तक 10. हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं, युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने पर प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक दबाव से मुक्त कर नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपने आइडिया को व्यवसाय में बदल सकें।


Related Articles