पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य में उत्पादित बासमती चावल एवं जैविक कपास से जुड़े गंभीर मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और एपीडा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश के बासमती चावल उत्पादक किसान कई वर्षों से जीआई टैग की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। जीआई टैग न मिलने के कारण अन्य राज्यों के व्यापारी मप्र में उत्पादित बासमती चावल को अपने राज्य के नाम से निर्यात कर रहे हैं, जिससे राज्य के किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। प्रस्तावित बैठक में बासमती चावल की जीआई टैगिंग और जैविक कपास के उत्पादन और निर्यात प्रणाली में सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करने का प्रस्ताव रखा गया है।
30/04/2026
0
71
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
थेटे के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन में भी दर्ज…
- 02/11/2026
मप्र में थर्ड पार्टी से दुर्लभ खनिज की…
- 02/11/2026
