मुख्यमंत्री 2 मई को करेंगे इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर का भूमिपूजन

मप्र में औद्योगिक प्रगति और निवेश के लिए दीर्घकालिक आधार तैयार करने की दिशा में इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रथम चरण एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री 2 मई को इसके प्रथम चरण का भूमिपूजन करेंगे। यह कॉरिडोर प्रदेश की आर्थिक संरचना को अधिक संगठित, सक्षम और निवेश का आदर्श गंतव्य बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें अधोसंरचना, उद्योग व शहरी विकास को एकीकृत रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने प्रक्रियाओं के सरलीकरण, नीति समर्थन व बेहतर कनेक्टिविटी पर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles