केंद्रीय मंत्री शाह के खिलाफ अभद्र पोस्ट, केस दर्ज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव ने सचिन मौर्य नामक यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अपने एक्स अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 353(2), 356(1) और 196(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles