
बिच्छू डॉट कॉम। साधना सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। एसीएस उच्च शिक्षा अनुपम राजन के नेतृत्व में विभाग ने आईजीओटी पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार, इस उपलब्धि के लिए विभाग को 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन पुरस्कार ग्रहण करेंगे। दरअसल, भारत सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के ज्ञान, कौशल और क्षमता विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
