
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 19 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे, राजधानी के स्टेट हैंगर से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के अंतर्गत नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान करेंगे। यह नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी। यह सेवा इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ जबलपुर, कान्हा सहित अन्य स्थानों के बीच संचालित है सेक्टर-2 के अंतर्गत सेवा सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी (बुधवार से रविवार) भोपाल से चंदेरी का किराया 5,500 रुपए निर्धारित भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 तय 14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद शामिल चंदेरी और ओरछा में 3,500 रुपए में जॉय राइड की सुविधा भी मिलेगी।
