
बिच्छू डॉट कॉम। ड्रग माफिया के सफाए के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सीमावर्ती 5 राज्यों की पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाएगी। ताकि ड्रग तस्करों को कहीं से भी दबोचा जा सके। इसके लिए रतलाम में पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अफसर और विशेषज्ञ जुटेंगे, जिसकी शुरूआत में राजस्थान पुलिस के साथ लाइन ऑफ एक्शन फाइनल किया जाएगा। दरअसल, मप्र पुलिस के सामने राज्य की सीमाओं के पार जाकर कार्रवाई करने में कई कानूनी अड़चनें आती हैं, जिनके चलते कार्रवाई में देरी होती है। नतीजे में तस्कर भाग निकलते हैं। इसी से पार पाने के लिए अब मप्र पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर आक्रामक रणनीति बनाने जा रही है। ड्रग तस्करों को किसी भी राज्य में पकडऩे के लिए महज सुरक्षा के लिहाज से सूचित करना होगा। ताकि उस राज्य की पुलिस टीम साथ में रहे।
