डेटिंग एप पर प्यार का जाल: पार्टनर ढूंढ रही 500 महिलाओं से दो करोड़ की ठगी

दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने रोमांस स्कैम का पर्दाफाश करते हुए 24 परगना नॉर्थ, पश्चिम बंगाल निवासी आनंद कुमार (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए डॉक्टर, फिल्म निर्माता, वकील, कारोबारी एवं मॉडल बनकर देश भर की महिला से ठगी कर रहा था। वह पूरे देश 500 से ज्यादा महिलाओं से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। आरोपी के कब्जे से 4 स्मार्टफोन, 8 सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और सोने के गहने बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने बताया कि जिले की साइबर थाना प्रभारी प्रवेश कौशिक जिस आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है वह डेटिंग और विवाह संबंधी मंचों के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाकर ‘रोमांस स्कैम’, मोहपाश और ऑनलाइन ब्लैकमेल का एक संगठित नेटवर्क चला रहा था। वह महिलाओं से संपर्क करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के साथ-साथ डेटिंग और विवाह संबंधी एप’ पर फर्जी पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाता था। खुद को एक प्रभावशाली पृष्ठभूमि वाले सुस्थापित पेशेवर व्यक्ति के रूप में पेश करता था।

Related Articles