
प्रदेश के 10 लाख किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मार्गदर्शन में अभियान की शुरुआत हुई। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने उज्जैन जिले की नरवर तहसील में किसानों को सदस्य बनाकर इसकी शुरुआत की। इनके माध्यम से किसानों को फसल ऋण, बीज-खाद, कृषि आदान, भंडारण, विपणन और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। सरकार का मानना है कि अभी बड़ी संख्या में पात्र किसान सदस्य नहीं हैं, जिससे वे संस्थागत ऋण और सहकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे। अभियान के तहत प्रदेश की 4534 पैक्स समितियों के क्षेत्र में रहने वाले गैर सदस्य किसानों को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। भूमिधारी किसान विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सदस्य बन सकते हैं।
