
मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा अधिकारी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग ने शुक्रवार को साक्षात्कार का दौर पूरा कर लिया। 1832 पदों के लिए 4047 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 384, अनुसूचित जाति के लिए 225, अनुसूचित जनजाति के लिए 642, अन्य पिछड़ा वर्ग कोलार 380 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 201 पद निर्धारित किए गए हैं। अब अगला चरण दंत चिकित्सकों की भर्ती का होगा। इसके लिए 13 मई से साक्षात्कार शुरू होंगे। आयोग ने बताया कि साक्षात्कार के उपरांत परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी और उम्मीद है कि इसी माह अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले भी आयोग चिकित्सा विभाग के विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर भर्ती पूरी कर चुका है।
