
बिच्छू डॉट कॉम। आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 36 लोगों की मौत के बाद हटाए गए अधिकारी को सरकार ने कलेक्टर बना दिया है। पटवारी ने कहा कि भागीरथपुरा के पीडि़त परिवार अब भी न्याय और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। सरकार बताए कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई और सिसोनिया को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया। सिसोनिया भागीरथपुरा कांड के दौरान इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त थे। जांच रिपोर्ट में उन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है।
