30 वर्षों बाद मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति

ग्रहों की युति
  • इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। अप्रैल में ग्रहों के गोचर और युति से दुर्लभ संयोग बन रहा है। करीब 30 वर्षों बाद मीन राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध की युति से चतुग्र्रही योग बन रहा है। 2 अप्रैल को मंगल के मीन राशि में प्रवेश के साथ इसकी शुरुआत हुई। 11 अप्रैल को बुध के प्रवेश से यह योग पूर्ण रूप से प्रभावी होगा।
इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। यह उनकी उच्च राशि होती है। इससे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कुछ कड़े फैसले होंगे। वहीं 6 राशियों, मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन पर चतुग्रहीं योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तरामानंद संस्कृत महाविद्यालय के ज्योतिष विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गणेश त्रिपाठी ने बताया कि 1996 में भी ऐसा ही योग बना था, तब विमान हादसे और विस्फोट हुए थे। इस बार भी अचानक घटनाएं, तकनीकी गड़बड़ी और अस्थिरता संभव है। भारत में नीतिगत फैसले तेज होंगे, राजनीतिक टकराव बढ़ेगा, बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, साथ ही मौसम भी प्रभावित होगा।
मंगल-शनि युति से बढ़ेंगे तनाव, फैसले तेज
ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु राजोरिया के अनुसार मंगल और शनि की युति टकराव और संघर्ष का संकेत देती है। इसका असर यह होगा कि जहां पहले से तनाव है, वहां हालात और बिगड़ सकते हैं। नए विवाद या सैन्य कार्रवाई की स्थितियां बनेंगी। सूर्य के जुडऩे से सरकारों और शीर्ष नेतृत्व को अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। बुध के प्रभाव से कूटनीतिक बातचीत में बदलाव संभव है और समझौते टूटने की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि ग्रहों के गोचर व युति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल आपूर्ति प्रभावित होगी।

Related Articles