विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के लिए फिर बनेगा पैनल

विद्युत नियामक आयोग
  • सीएम ने लौटाई फाइल…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी कवायद फिर से होगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अध्यक्ष के लिए चयन समिति द्वारा सुझाए पैनल की फाइल को यह कहकर लौटा दिया है कि काफी समय हो गया है, अब नए सिरे से प्रक्रिया की जाए। राष्ट्रीय स्तर पर बिज्ञापन, जारी जारी कर आवेदन मांगे जाएं एसपीएस परिहार का कार्यकाल कार्यकाल पूरा होने के बाद दो जनवरी 2025 से प्रदेश के विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है। इसे भरने के लिए मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ऊर्जा विभाग ने तीन जनवरी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रूपेश चंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई। इसमें मुख्य सचिव के साथ और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया। तत्कालीन अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, एसएन मिश्रा मलय श्रीवास्तव, अजीत केसरी, संजय बंदोपाध्याय, विनोद कुमार, कल्पना श्रीवास्तव, आशीष उपाध्यक्ष सहित 33 आवेदन प्राप्त हुए। सुलेमान ने कुछ दिनों बाद अपना आवेदन वापस ले लिया। चयन समिति ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद मलय श्रीवास्तव सहित तीन नाम का पैनल प्रस्तावित किया। इस पर काफी समय तक निर्णय नहीं हो पाया और फिर अब मुख्यमंत्री ने फाइल यह कह कर लौटा दी गई कि राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन जारी कर नए सिरे से आवेदन बुलाए जाएं। ऊर्जा विभाग ने इसी तैयारी प्रारंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि आयोग का मुख्य कार्य बिजली कंपनियों के बिजली की दर में वृद्धि के प्रस्ताव पर जनसुनवाई करके अंतिम रूप देना है।

Related Articles