
- बाबई-मोहासा परियोजना में 1650 करोड़ के निवेश
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉच्र्युनिटीज इन मध्य प्रदेश में राजस्थान के निवेशकों को एमपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल ही नहीं, बल्कि असीम विकास संभावनाओं का केंद्र है, जहां निवेशकों को बेहतर नीतियां, मजबूत इकोसिस्टम और हर कदम पर सरकारी सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जुड़वा राज्यों और भाई भाई जैसे हैं। दोनों मिलकर देश के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकते हैं।
बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में 1650 करोड़ रुपये का निवेश: इंसुलेशन एनर्जीज के चेयरमेन मनीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नर्मदापुरम जिले के बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में करीब 1650 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां 45 एकड़ में औद्योगिक इकाई स्थापित करने में कोई बाधा नहीं आई। सडक़, बिजली और पानी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं यहां पहले से उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2025 में परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और नवंबर-दिसंबर 2026 तक यूनिट पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
