बिच्छू डॉट कॉम:टोटल रिकॉल/सिंघार बोले- चेक पोस्ट की अवैध वसूली से निकल रही सोने की ईंटें

सिंघार बोले- चेक पोस्ट की अवैध वसूली से निकल रही सोने की ईंटें
विधानसभा के बजट सत्र में परिवहन विभाग की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान गुरुवार को अवैध चेक पोस्ट को गुरुवार को अविध लेकर जबरदस्त सियासी घमासान हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चेक पोस्टों को उगाही का केंद्र बताया। सिंघार ने कहा, चेकपोस्ट बंद होने के बाद भी अवैध वसूली हो रही है। उसी का नतीजा है कि सोने की ईंटें निकल रही हैं। सिंघार ने परिवहन मंत्री से सवाल पूछा कि जब परिवहन चेकपोस्ट बंद है तो आखिर बिना ड्रेस पहने और बिना आदेश के पूरे प्रदेश में कैसे वसूली हो रही है। कहा कि चेक पोस्ट को वैसे तो सरकार ने घोषित तौर पर बंद करके वाहवाही लूटी लेकिन बैंक डोर से पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है। विपक्ष के आरोपों पर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, चेकपोस्ट तो बंद है, लेकिन जो भी अभी काम कर रहे हैं उनका रहना निगरानी के लिए जरूरी है। अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग जैसी जांच चेकपोस्ट में होती है लेकिन अगर गलत कहीं हो रहा है और अगर आप अवैध वसूली की बात कर रहे हैं तो मैं जांच करके कार्रवाई करवाऊंगा।
बुंदेलखंड के लोग गरीब हो सकते हैं गद्दार नहीं: गोपाल भार्गव
गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय 218वें रहस मेला के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि हम बुंदेलखंड के लोग हैं। हम गरीब हो सकते हैं, परेशान हो सकते हैं, लेकिन कभी गद्दार नहीं हो सकते। बुंदेलखंड की इस जनता ने तब भी मुझे जिताया जब देश में भाजपा के सिर्फ दो सांसद होते थे। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की जरूरतों और अपेक्षाओं को रखते हुए भार्गव ने कहा कि मेरे विधायक बनने के बीस वर्षों तक क्षेत्र में एक भी सडक़, पुलिया तक नहीं बनी, लेकिन जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तब से निरंतर विकास हो रहा है। इस दौरान प्रदेश के जिस मुख्यमंत्री से जो मांग और अपेक्षा की वह पूरी हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, बुंदेलखंड की धरती पर आकर आनंद आ जाता है। यह वीरों की धरती है, यहां के शौर्य को प्रणाम है। रहस मेला और फाग का महीना, यह अद्भुत आनंद है।
प्रकृति ने परमात्मा के साथ सचिव ने नपा अध्यक्ष को कहा- आपका पद पर रहना लोकहित में नहीं
नगर पालिका में हुई 9 गंभीर अनियमितताओं के लिए नगरीय विकास विभाग के सचिव शीलेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा है कि इन अनियमितताओं के चलते आपका पद पर बनी रहना लोकहित एवं परिषद हित में नहीं है। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष से 15 दिन में जवाब देने वरना एक पक्षीय कार्रवाई की बात कही है। इस नोटिस के बाद नगर पालिका का सियासी पारा एक बार फिर से हाई हो गया है। नगर पालिका में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं विपक्षी भाजपा के बीच चल रही तकरार अब शासन स्तर पर पहुंच गई है। नगर पालिका के पार्षदों द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद संयुक्त संचालक ने इस मामले में अपना प्रतिवेदन नगरीय विकास एवं आवास विभाग को भेजा था। इस प्रतिवेदन पर गुरुवार को विभाग के सचिव शीलेंद्र सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को नोटिस जारी किया है।
घर में बना ऑपरेशन थिएटर, अवैध अस्पताल को सील किया
डॉ. आंबेडकर नगर (महू) शहर के सात रास्ता क्षेत्र में काली माता मंदिर के पीछे एक तीन कमरों के मकान में संचालित अवैध क्लीनिक क्लीनिक को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। यहां से जांच टीम को प्रतिबंधित दवाओं के अलावा गर्भपात में प्रयुक्त इंजेक्शन और सर्जिकल उपकरण मिले। एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध गर्भपात की सूचना टीम जांच को पहुंची जांच के दौरान टीम को तीन कमरों के क्लीनिक में मिनी ऑपरेशन थिएटर भी मिला। कोतवाली पुलिस ने बीएमओ की शिकायत पर आरोपी अमीषा सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास डॉक्टरी संबंधित कोई डिग्री भी नहीं मिली। वह लंबे समय से अवैध रूप से लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करती आ रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के पास किसी प्रकार की वैध चिकित्सकीय डिग्री नहीं है।

Related Articles