- जून-जुलाई तक शुरू होगा बसों का संचालन

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सरकारी बसों के संचालन की तैयारी के साथ कर्मचारियों की नियुक्ति की भी तैयारी है। परिवहन कंपनी की 7 सहयोगी कंपनी के लिए करीब 615 कर्मचारी संविदा के आधार पर नियुक्त होंगे। प्रक्रिया अप्रैल में की जाएगी। इंदौर रीजन के एआईसीटीएसएल से अनुबंध के बाद बसों का संचालन हो पाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्लान लिए अप्रैल में जारी किया जाएगा। जून- जुलाई तक बसों का संचालन शुरू होगा। 7 कंपनियों के लिए अभी 615 कर्मचारी नियुक्त करने की प्लानिंग है। इसमें से 150 कर्मचारी एआईसीटीएसएल को मिलेंगे।
बसों का अलग रंग
कंपनी सभी बसों का अलग रंग होगा। का लोगो लगाया जाएगा। कंपनी ने अच्छे लोगों के लिए 5 लाख का प्रथम पुरस्कार घोषित किया है। अभी एआईसीटीएसएल प्रदेश में बसें चला रहा है। लेखा-जोखा कंपनी की कमेटी को दिया रहा है। सुगम परिवहन सेवा के तहत बनाई गई नई परिवहन नीति का मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को सागर में प्रदेशभर से 400 से ज्यादा बस ऑनर्स व ऑपरेटर्स जमा हुए।
