दो साल में मंत्रियों के बंगले सजाने पर 25 करोड़ खर्च

बंगले

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। बीते दो साल में सीएम डॉ. मोहन यादव, उनके मंत्रियों के सरकारी बंगलों की साज सज्जा और अतिरिक्त निर्माण कार्यों पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इनमें सीएम के सरकारी निवास सिविल लाइन-1 और विंध्य कोठी पर 4.77 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के बंगले पर 1.65 करोड़ और जगदीश देवड़ा के बंगले पर 1.40 करोड़ खर्च हुए। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में यह जानकारी विधायक राजन मंडलोई के सवाल के लिखित जवाब में दी।
केंद्रीय मंत्री का बंगला: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित आवास की साज-सज्जा पर 25.47 लाख रुपए खर्च हुए ।
गृह जिलों में खर्च: ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले (नंबर 38) के रखरखाव पर 66.68 लाख और अतिरिक्त निर्माण पर 33.40 लाख रुपए खर्च हुए । दमोह में मंत्री लखन पटेल के आवास पर 1.05 लाख का रखरखाव व्यय हुआ।
इन मंत्रियों के आवास पर व्यय
प्रहलाद पटेल, पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री 159.05
राकेश सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री 127.00
गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य मंत्री 109.00
नरेंद्र शिवाजी पाटिल, राज्यमंत्री 91.37
राकेश शुक्ला, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री 78.91
कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास मंत्री 78.18

Related Articles