विधानसभा सत्र कल से हंगामेदार होने के आसार

विधानसभा

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले ही दिन से सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार इस बार लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का अपना सबसे बड़ा और पहला पेपरलेस बजट पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष ने कफ सिरप कांड, इंदौर जल त्रासदी और मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर अपमानजनक टिप्पणियों के मुद्दों पर सरकार के डिप्टी सीएम समेत दो अन्य मंत्रियों की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष ने 16 की शाम को अपने दल के विधायकों की बैठक बुलाई है, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि सत्र के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह निशाने पर होंगे।

Related Articles