- जिले में एसआईआर कार्य पूर्ण, बुधवार तक खत्म करनी होगी फार्म 6, 7 और 8 की पेंडेंसी

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
राजधानी भोपाल में एसआईआर कार्य का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 14 फरवरी को शाम 6 बजे की स्थिति में 99.99 फीसदी मतदाताओं का वेरिफिकेशन करते हुए उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा गया है, जबकि केवल 118 मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच न हो पाने के कारण उन्हें मतदाता सूची में जगह नहीं दी गई है। यानि ये मतदाता मतदाता सूची में नहीं जुड़ सकेंगे। इसके अलावा कलेक्टर भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बुधवार तक फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 की पेंडेंसी को खत्म करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि वर्तमान में 3550 मतदाताओं के फार्म 6 जांच के इंतजार में हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। जिले में एसआईआर कार्य के दूसरे चरण में 81 हजार 762 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया था, जिसमें से 13 हजार 699 मतदाताओं के फार्म दस्तावेजों के अभाव में रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि 3550 फार्म अब भी डिंग है। जबकि 63 हजार 133 मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं।
खत्म करना होगी यह पेंडेंसी
नई मतदाता सूची में फार्म 6 स्वीकृत करते हुए 63133 मतदाताओं को ड्राफ्ट रोल में जोड़ा गया है। जबकि 13 हजार 699 फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। 3550 फार्म अब भी पेंडिंग हैं। वहीं नाम काटने के लिए 2951 फार्म स्वीकार किए गए हैं। 4361 फार्म दस्तावेजों के अभाव में रिजेक्ट हुए हैं। जबकि 1343 फार्म पेंडिंग हैं। नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित अन्य संशोधन के लिए 39 हजार 049 फार्म 8 स्वीकृत हुए हैं। दस्तावेजों के अभाव में 8072 फार्म रिजेक्ट हुए हैं, जबकि 1021 फार्म 8 अभी भी पेंडिंग हैं।
