बूथ की मजबूती से संगठन सशक्त और चुनावी विजय सुनिश्चित: डॉ. महेंद्र

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने दतिया में दतिया, भांडेर, सेवड़ा एवं ग्वालियर ग्रामीण जिले के डबरा में भितरवार, डबरा व ग्वालियर ग्रामीण विधानसभाओं की अलग-अलग संयुक्त बैठक को संबोधित करते हु ए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प का संचार किया।  प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक वैचारिक और सामाजिक आंदोलन है। इस आंदोलन की आत्मा उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो अनुशासन, सेवा और संगठन के मूल मंत्र को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है। कार्यकर्ता को भाजपा की विचारधारा का संवाहक बनकर सरकार की योजनाओं, संगठन के संदेश और राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बूथ की मजबूती और संगठन की शक्ति से ही चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित होती है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करें। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंत्योदय, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याण, विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित कर रही है।

Related Articles