राजधानी का सियासी पारा इन दिनों सातवें आसमान पर है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में आयोजित एक विशाल सभा के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के उस चर्चित बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। ओवैसी की इस खुली चुनौती ने सूबे की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भोपाल में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर विधायक में हिम्मत है, तो वह सीधे काजी कैंप आएं और वहां मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं। ओवैसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और जरूरत पडऩे पर अकेले काजी कैंप में खड़े होकर शहीद होने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान ओवैसी ने काजी कैंप के ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया।
16/09/2026
0
24
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
थेटे के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन में भी दर्ज…
- 02/11/2026
मप्र में थर्ड पार्टी से दुर्लभ खनिज की…
- 02/11/2026
