
खाद्य विभाग की एसीएस रश्मि अरुण शमी ने बुधवार को जिलों के अफसरों की वर्चुअल बैठक बुलाई। उन्होंने पीएनजी सप्लाई की डेडलाइन तय कर निर्देशित किया कि जिन इलाकों में पीएमजी की लाईनें जुड़ चुकी है वहां 10 दिन के भीतर सप्लाई शुरू करें। साथ ही कहा ऐसे उपभोक्ताओं को समझाएं कि यदि वे पीएनजी सप्लाई नहीं लेंगे तो केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार 3 माह में उनकी एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है। एसीएस शमी ने गृह विभाग के अधीन पुलिस, सीएपीएफ, ऑफिसर्स कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में जहां पाइपलाइन बिछी है, उनको प्राथमिकता से पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
