विश्व हिंदू परिषद सभी प्रांतों में शुरू करेगा सदस्यता अभियान

विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय कार्यसमिति 5 से 7 अगस्त के दौरान स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस, अमरनाथ यात्रा से लेकर हर तीन साल में होने वाले हित चिंतक अभियान के कार्यक्रम के रोड-मैप पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान परिषद अपनी नए सदस्यों के रजिस्ट्रेशन के लिए भी कार्यक्रम शुरू करेगा। कार्यसमिति बैठक संगठन के केंद्रीय मंत्री अजय पारिख विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दिल्ली में पिछले दिनों संपन्न केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में देश भर से केंद्रीय पदाधिकारी और प्रांतीय संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस दौरान परिवार व्यवस्था से लेकर देश भर में एक करोड़ हित चिंतक बनाने का टारगेट तय किया गया।

Related Articles