स्ट्रीट वेंडर्स के समर्थन में उमा भारती ने बेचा पोहा और जलेबी

नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में फुटपाथ पर हाथठेला लगाकर व्यापार करने वालों के समर्थन में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुलकर सामने आई। मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सडक़ किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेची। उन्होंने एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाए। खास बात है कि सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथठेले हटा दिए गए थे। उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई को गलत बताया था।

Related Articles