
भाजपा के बूथ चलो अभियान के तहत रविवार को नरेला क्षेत्र में सेवा, स्वक्षता व हितग्राही जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा संगठन का मूल मंत्र सेवा है। भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाने का अवसर है। बूथ चलो अभियान संगठन की ताकत को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ समाजसेवा का प्रभावी माध्यम भी है। मंत्री सारंग ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का केंद्र भी है। मंदिर की स्वच्छता बनाए रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में सहयोग करने की अपील की। अभियान के अंतर्गत मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा में विभिन्न बूथों पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
