
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश चौहान का बुधवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे लेकिन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चौहान ने दैनिक नईदुनिया, जागरण, कीर्ति क्रांति और अंग्निबाण सहित कई महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में अपनी सेवायें दीं। अस्वस्थता के चलते उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। चौहान वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह के मामा ससुर थे। भदभदा विश्राम घाट में बुधवार को राजेश चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
