
राज्य सरकार ने 12 साल बाद शासकीय विश्राम गृहों के किराए में बढ़ोतरी की है। विश्राम गृहों का किराया 1.5 गुना से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 2014 में विश्राम गृहों का किराया बढ़ाया गया गया था। लोक निर्माण विभाग ने किराए की संशोधित सूची जार कर दी है जिसके अनुसार लोकतंत्र सेनानियों को किराए में तीन दिनों के लिए 50 फीसदी छूट दी गई है। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी और खजुराहो में विश्राम गृहों के किराए की दरें प्रतिदिन के हिसाब से तय की गई हैं।
