बिच्छू डॉट कॉम।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भोपाल यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी विंध्यनगर (सिंगरौली) के पूर्व एडिशनल जनरल मैनेजर राकेश कुमार उपाध्याय की 1.15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। ईडी भोपाल ने सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद उपाध्याय की जांच शुरू की थी। जांच में पाया गया कि सितंबर 2007 से नवंबर 2019 के बीच, इस अधिकारी ने 12 साल में वैध कमाई से अधिक प्रॉपर्टी बनाई थी। सीबीआई की शुरुआती जांच में आय से 1.39 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का आकलन हुआ था, लेकिन चार्जशीट दाखिल होने पर यह आंकड़ा बढक़र 1.96 करोड़ रुपये हो गया। ईडी की जांच में इस भ्रष्टाचार की परतें खुल गईं। पता चला कि उपाध्याय ने अपने कई बैंक खातों का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने में किया। इन खातों में कुल 40.17 लाख रुपये नकद जमा किए गए थे। इस रकम को अलग-अलग खातों में बार-बार ट्रांसफर करके लेयरिंग की गई।
07/07/2026
0
8
Less than a minute
You can share this post!
