31 को महिला किसानों से मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

मई माह के आखिरी रविवार 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में महिला किसानों के संघर्ष, सफलता व उपलब्धियों को लेकर बात करेंगे। पीएम मप्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे कृषि उद्योग वर्ष 2026 का भी जिक्र कर सकते हैं। मप्र भाजपा ने इस अवसर को प्रदेश के किसानों को पार्टी से जोडऩे के बड़े अभियान के तौर आयोजित करने जा रही है। भाजपा ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू भी कर दी है। मप्र भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से सभी सांसद-विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों समेत सभी संभागीय और जिला प्रभारियों को परिपत्र जारी कर कहा है कि 31 मई के दिन वे बूथ स्तर या किसानों के साथ कोई न कोई कार्यक्रम करते हुए उनके साथ बैठकर मन की बात सुनें। प्रदेश में जो भी महिला किसान सक्रिय हैं, उन्हें इन कार्यक्रमों में बुलाया जाए। प्रदेश संगठन ने किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी किसान मोर्चा को सौंपी है। इसके साथ ही कार्यक्रमों में सांसद-विधायकों को बुलाया जाएगा। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने साथ 10 से 15 किसानों को बूथ स्तर पर मन की बात सुनने के लिए लेकर आएंगे। पार्टी सूत्रों मुताबिक, प्रधानमंत्री 31 मई को देश की महिला किसानों से संवाद भी कर सकते हैं, इनमें कुछ महिला किसान मप्र से भी होंगी।

Related Articles