मंत्रियों पर टिप्पणी पर विधायक शाक्य से संगठन नाराज

बिच्छू डॉट कॉम। शहर में बिजली कटौती के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाक्य के बयान की संगठन ने की निंदा। पूर्व में भी वह इस तरह की बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है। रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि पार्टी में इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले से वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा, मंत्री हो, विधायक हो या कार्यकर्ता सार्वजनिक जगह पर किसी को भी अनुमति नहीं है कि किसी के बारे में उल्टी सीधी बयानबाजी करे। मैंने भी उनका बयान सोशल मीडिया पर देखा है, जो निंदनीय है।

Related Articles