नरोत्तम बोले- अंतिम सांस तक भाजपा में, नितिन नबीन से मिलने दिल्ली पहुंचे

नरोत्तम

बिच्छू डॉट कॉम। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से ताजा घटनाक्रम के संबंध में मुलाकात की है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी सबसे ऊपर है। वह बोले- नरोत्तम मिश्रा भाजपा में ही जन्मा है और भाजपा में ही मरेगा… इधर-उधर की कोई बात नहीं, कोई निर्दलीय आजाद और कोई पार्टी भी नहीं। समर्थकों की नाराजी पर उन्होंने कहा कि लोगों की पीड़ा है निकलने का अवसर मिला है तो निकल जाने दो, इतना भी क्यों रोक रहे हो। नरोत्तम ने कहा कि निजी यात्रा पर दिल्ली गया था, वापस भी लौट आया हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के सवाल पर वह बोले मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई। इधर, भाजपा ने मैदानी स्तर पर चुनावी प्रबंधन की जमावट शुरू कर दी है। रविवार को पीतांबरा पीठ पर पूजन के बाद पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।  

Related Articles