नगायच बोले-मेरे विरुद्ध आरोप झूठे, कोई साबित करे तो संन्यास ले लूंगा

संजय नगायच

बिच्छू डॉट कॉम। पन्ना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बोर्ड के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में सुप्रीम कोर्ट से मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच को क्लीन चिट मिल चुकी है। राजनीति के तहत लगाए जा रहे आरोपों में भी उनके विरुद्ध किसी न्यायालय में आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं है। को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने पूर्व में ही आदेश कर दिया था कि राजनीतिक दुर्भावना से दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण से बैंक के बोर्ड एवं अध्यक्ष पदाधिकारियों का नाम एफआईआर को यूवी से अलग कर दिए जाएं। ईओडब्ल्यू में भी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। वेयर हाउसिंग में अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगायच पर कथित तौर पर आरोप लगे थे कि उनके विरुद्ध 3 थानों में केस लंबित हैं। नगायच ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध आज तक किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या अपराध प्रमाणित नहीं पाया गया। मेरे विरुद्ध आरोप झूठे। कोई साबित करे तो संन्यास ले लूंगा। वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा एक परिवार है। इसमें अपनी बात कही जाती है। पार्टी नाराज होती है, समझाती है, हम फिर काम करने लगते हैं। लेकिन, पुरानी बातों को तोड़-मरोड़ कर कुछ राजनीतिक लोग राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते मेरे खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।

Related Articles