महाराष्ट्र में मंत्री का हेलीकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा

छगन भुजबल

बिच्छू डॉट कॉम। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल शनिवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। दरअसल पुणे के पुरंदर इलाके में मंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग एरिया पर उतर गया। हेलीपैड वहां से एक किमी पीछे था। पुणे प्रशासन ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लिए एक हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने पार्किंग एरिया में खाली जगह को लैंडिंग साइट समझ लिया। उस समय पार्किंग वाली जगह खाली थी, जिससे भ्रम होने की आशंका है। घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह हेलीकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। लैडिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखा कि पार्किंग एरिया में कई कार कतार में खड़ी थी।

Related Articles