मप्र हाईकोर्ट ने 250 से अधिक जजों को किया स्थानांतरित

मप्र हाईकोर्ट

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने एक साथ पांच अलग अलग आदेश जारी कर 250 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव में सिविल जज (सीनियर व जूनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों की सूची मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। आदेशों के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर 58 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें अतुल यादव, पुष्पराज सिंह उइके, अमित नागयाच, विजय कुमार पाठक और तथागत याज्ञिक सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related Articles