
बिच्छू डॉट कॉम। नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने पद संभालने के ठीक एक दिन बाद शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। यह उनकी नई जिम्मेदारी में पहली आधिकारिक बैठक थी, जिससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार नीति आयोग के कामकाज को लेकर सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। वहीं, पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अर्थशास्त्र और लोक नीति में लाहिड़ी व्यापक अनुभव भारत के सुधार और विकसित भारत बनने की दिशा में उनके प्रयासों को बहुत मजबूती प्रदान करेगा। देश में नीति निर्माण को और अधिक ऊर्जा मिलेगी। इधर, इस नियुक्ति में एक खास बात बंगाल से जुड़ी भी है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद गोबर्धन दास को भी नीति आयोग का सदस्य बनाया जा रहा है। इससे नीति आयोग में बंगाल के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलती दिख रही है।
