
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार लगातार स्कूलों के नाम बदल रही है, पहले मॉडल, फिर सीएम राइज और अब सांदीपनि स्कूल लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा करोड़ों खर्च कर सुविधाओं और प्रशिक्षण की बातें की गईं, लेकिन जमीन पर परिणाम शून्य हैं। सरकार शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देने के बजाय उन्हें पात्रता परीक्षाओं में उलझा रही है। पटवारी ने बताया कि राजधानी भोपाल के एक सांदीपनि विद्यालय में 64 त्न तक विद्यार्थी फेल हो गए हैं। यह स्थिति बताती है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित है।
