दिल्ली हाई कोर्ट में फिर टली भारती की अपील पर सुनवाई

दिल्ली का राउज एवेन्यू एमपी-एमएलए कोर्ट से 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधायक पद खोने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारतीय की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच में रजिंद्र भारती का केस सुनवाई के लिए लिस्टेड था, लेकिन दिनभर में सुनवाई के लिए केस का नंबर नहीं आ सका। कोर्ट में अब सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 जुलाई तय कर दी है। गौरतलब है कि 6 मई को राजेंद्र भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल जल्द सुनवाई की अर्जी लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने पहले से तय सुनवाई की 29 जुलाई की तारीख को निरस्त कर 26 मई को सुनवाई तय कर दी थी। गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है जब राजेंद्र भारती की अपील पर सुनवाई टली है।

Related Articles