दिमागी नक्सल पोस्ट पर घिरे कूनो चीता प्रोजेक्ट के डायरेक्टर?

कूनो चीता प्रोजेक्ट के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वनकर्मियों को बाहरी वन्यजीव कार्यकर्ताओं और संगठनों के साथ ट्रैक किए गए चीतों की लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने की सलाह देते हुए शर्मा ने पोस्ट में दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को शिकायत की है। दुबे ने सवाल किया है कि क्या किसी सरकारी परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी को वन्यजीव कार्यकर्ताओं के संदर्भ में इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना उचित है?

Related Articles