सालों से जमे पुलिसवालों को हटाने की प्रक्रिया आज से शुरू, डीजीपी के निर्देश

डीजीपी के निर्देश

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेशभर के थानों से लेकर रेंज और जोन से लेकर पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में 4 साल से ज्यादा समय से जमे पुलिस वालों को हटाने की रिपोर्ट 1 जून से आनी शुरु हो जाएगी। इस बारे में डीजीपी के सख्त निर्देश हैं कि पुलिस की छवि सुधारने और काम में पारदर्शिता लाने के लिए सालों से जमे पुलिसवालों को हटाने के साथ ही जिलों के एसपी को पालन प्रतिवेदन भेजना अनिवार्य है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने एक ही थाने में 4 साल से ज्यादा समय से जमे पुलिसवालों को तत्काल बदलने के साथ ही एक ही थाने में दोबारा पोस्टिंग में कम से कम 3 साल का अंतराल रखने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में 1 जून से 6 जून के बीच हटाने के आदेश जारी करके पीएचक्यू को सूचित करना अनिवार्य होगा।

Related Articles