प्रशिक्षु डीएसपी को डीजीपी की सलाह-भ्रष्टाचार से दूर रहें

पुलिस मुख्यालय में 44 और 45 वें बैच के प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) से डीजीपी कैलाश मकवाना ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी को दुराचार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक गलती भी पूरे करियर को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने पुलिस सेवा को समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम में 49 प्रशिक्षु डीएसपी मौजूद रहे। मकवाणा ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही पर मीडिया, न्यायालय और विभिन्न संस्थाओं की सतत निगरानी रहती है, इसलिए पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, धैर्यपूर्वक सुनवाई और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने के महत्व को रेखांकित किया।

Related Articles