
शिक्षकों की दोबारा परीक्षा लेने का मामला कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश में लाखों शिक्षक अपने भविष्य को लेकर सडक़ों पर उतरने को मजबूरे 125-30 साल सेवा दे चुके शिक्षकों से दोबारा परीक्षा और प्रदर्शन के नाम पर अस्थिरता पैदा करना अन्याय है। यह निर्णय शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ है। भाजपा की नीतियां लगातार शिक्षकों, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही हैं। कांग्रेस शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है उनकी आवाज सडक़ से लेकर विधानसभा तक बुलंद की जाएगी।
